{"_id":"5e4adb228ebc3ef2664a25fd","slug":"crime-mathura-news-agr4299991134","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं डॉक्टर के अपहरणकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर हैं डॉक्टर के अपहरणकर्ता
विज्ञापन
मथुरा। शहर के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल के अपहरणकर्ताओं को एक सप्ताह बाद भी पुलिस नहीं खोज सकी है। एसआईटी ने प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट आईजी आगरा जोन को दे रही है।
राधापुरम् एस्टेट निवासी डॉ. निर्विकल्प अग्रवाल को 10 दिसंबर को महोली रोड पर भावना डाग्योनिस्टिक सेंटर से घर जाते हुए अगवा कर लिया गया था। गोवर्धन चौराहे के फ्लाईओवर से हुए अगवा के बाद ढाई घंटे बाद अपहरणकर्ताओं ने 52 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी। मथुरा पुलिस की पोल खुलने पर आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश ने जांच के बाद तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
11 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक सप्ताह बीतने के बाद भी चार अपहरणकर्ताओं को खोजने में नाकाम रही पुलिस अब केवल लकीरें पीट रही है। यह वही अपहरणकर्ता थे, जो पुलिस के कब्जे में रहे। सीओ क्राइम राधेश्याम राय ने बताया कि अपहरणकांड की विवेचना की रिपोर्ट प्रतिदिन आईजी आगरा जोन को दी जाती है। एसपी क्राइम ने बताया कि जल्द ही अपहरणकर्ता पुलिस की गिरफ्त में होंगे।