फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cricketer Kuldeep Yadav darshan of Banke Bihari ji in Vrindavan before T-20 World Cup

Mathura: टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वृंदावन पहुंचे गेंदबाज कुलदीप यादव, बांकेबिहारी जी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Thu, 23 May 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 May 2024 04:29 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले गेंदबाज कुलदीप यादव वृंदावन पहुंचे। उन्होंने बांकेबिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन
cricketer Kuldeep Yadav darshan of Banke Bihari ji in Vrindavan before T-20 World Cup
वृंदावन पहुंचे गेंदबाज कुलदीप यादव ने बांकेबिहारी जी का लिया आशीर्वाद - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में टीम की जीत के लिए प्रार्थना की। इससे पहले क्रिकेटर ने होटल की विजिटर बुक में नोट लिखा। स्टाफ के साथ फोटो खिंचवाया। 

विज्ञापन


बताते चलें कि दो जून 2024 से टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट होने जा रहा है। इसकी मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज कर रहा है। यादव को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले वह बांके बिहारी धाम पहुंचे। 
विज्ञापन


कुलदीप यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर फोटो शेयर की। इसमें वह बांकेबिहारी के दर्शन करते दिखाई दे रहे हैं। कुलदीप ने फोटो के कैप्शन में लिखा- “वृंदावन से हरे कृष्ण”। वृंदावन में क्रिकेट प्रशंसकों ने उन्हें देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने लगे। साथ ही ऑटोग्राफ भी लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed