{"_id":"68a8ca5039eac4e462008c88","slug":"cows-take-over-the-streets-of-vrindavan-at-night-mathura-news-c-369-1-mt11010-134661-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रात में वृंदावन की सड़कों पर गोवंशाें का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रात में वृंदावन की सड़कों पर गोवंशाें का कब्जा
विज्ञापन
वृंदावन में छटीकरा मार्ग पर रात को सड़क पर बैठे गोवंश।
वृंदावन। शहर में गोवंश संरक्षण को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हों, लेकिन सच्चाई इससे कोसों दूर है। वृंदावन में लगभग हर प्रमुख मार्ग पर लावारिस गोवंश का घूमना आम बात हो गई है। रात के समय तो ये गोवंश न सिर्फ यातायात में बाधा बनते हैं, बल्कि कई बार गंभीर दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं।
वृंदावन स्थित नगर निगम की कान्हा पशु आश्रय स्थल में लगभग 2500 गोवंश हैं। इसके अलावा शहर में दो दर्जन से अधिक बड़ी और 100 से ज्यादा छोटी गोशालाएं संचालित हैं। इसके बावजूद सड़कों पर लावारिस गोवंश की संख्या में कोई कमी नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार बाइक सवार और रिक्शा चालक इन पशुओं से टकराकर घायल हो चुके हैं। रात होते ही सड़कों पर गोवंशों का झुंड बैठ जाता है। हालांकि निगम दावे कर रहा है कि वह रोजाना अभियान चलाकर ऐसे गोवंशों को पकड़ रहा है।
इन मार्गों पर गोवंश का कब्जा
वृंदावन में रुक्मिणी विहार, चैतन्य विहार, कैलाश नगर, परिक्रमा मार्ग, सुंदक और रामताल समेत कई अन्य मार्गों पर भी रात में गोवंश का कब्जा रहता है।
कार सवार हुआ हादसे का शिकार
शमशाबाद निवासी पंकज मुदगल ने बताया कि वह रात को कार से वृंदावन आ रहे थे। अचानक उनकी कार के सामने गोवंश आ गए। उन्होंने अचानक गाड़ी रोकी तो पीछे से आ रही कार ने उनकी कार में तेज गति से टक्कर मार दी, जिससे उनका काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन
निगम अधिकारी बोले, रोज चल रहा अभियान
सहायक नगरायुक्त अनुज कौशिक ने बताया कि निगम की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। सड़कों पर आवारा गोवंश पकड़वा रहे हैं। छटीकरा मार्ग से भी कई गोवंशों को पकड़वाया है। पशु पालने वालों को जागरुक भी किया जा रहा है कि वह अपने पशुओं को खुले में नहीं छोड़ें।