{"_id":"68127959baf495bc2a04829b","slug":"cow-smuggler-with-a-bounty-of-25-thousand-arrested-in-encounter-with-police-mathura-news-c-29-1-mtr1013-389696-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुलिस से मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार का है इनामी; दोनों टांग में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुलिस से मुठभेड़ में गो तस्कर गिरफ्तार, 25 हजार का है इनामी; दोनों टांग में लगी गोली
Thu, 01 May 2025 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 10:30 AM IST
सार
मथुरा में एसओजी और थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की मुठभेड़ हुई। तस्कर की दोनों टांग में पुलिस की गोलियां लगी हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में मुठभेड़ का आरोपी शौकत।
विस्तार
मथुरा के चौमुहां में एसओजी और जैंत थाना पुलिस की बीती रात 25 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गोतस्कर से मुठभेड़ हो गई। दोनों टांगों में गोली लगने से घायल होने पर तस्कर को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने 23 मई 2024 को चेकिंग के दौरान गोवंश से भरे कंटेनर को रोकने का प्रयास किया। चालक बैरियर को तोड़ता हुआ भाग गया। पीछा करने पर चालक कंटेनर को कोटा गांव से बाजना की तरफ रेलवे अंडर पास के समीप छोड़कर भाग गए। कंटेनर में 11 जिंदा और 19 मृत गोवंश लदे हुए थे। मामले में थाना जैंत में हरियाणा के जिला नूंह के थाना सदर के गांव सालाहेड़ी निवासी शौकत के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।

पुलिस विभाग से उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। एसओजी को जानकारी लगी कि शौकत मंगलवार को बाइक से जैंत इलाके में आने वाला है। राजमार्ग-19 पर देवी आटस रोड पर पुलिस टीम की शौकत के साथ मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं।
पुलिस की गोलियां शौकत के दोनों टांगों में लगीं और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर तमंचा, कारतूस व राजस्थान नबंर की बाइक बरामद की है। गिरफ्तार करने वाली टीम में जैंत थाना प्रभारी अश्वनी कुमार, एसओजी प्रभारी राकेश कुमार आदि शामिल रहे।