फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cow Protection Federation freed 29 cows

Mathura News: गोरक्षा महासंघ ने 29 गोवंश कराए मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cow Protection Federation freed 29 cows
मथुरा। अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ के पदाधिकारियों ने बुधवार तड़के एक कैंटर से 29 गोवंश को मुक्त कराया जबकि चालक और गोतस्कर भागने में सफल रहे। पुलिस भी पहुंच गई। कैंटर के अंदर 3 गाय मृत मिलीं। गोरक्षा महासंघ ने सभी गोवंश को महुअन गोशाला में भेज दिया है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय गोरक्षा महासंघ महासचिव सोनू ठाकुर ने बताया कि तड़के उन्हें सूचना मिली कि ग्वालियर हाईवे से एक कैंटर गोवंश को लेकर जा रहा है। सूचना मिलने पर महासंघ के पदाधिकारी कैंटर के पीछे लग गए। गोरक्षकों को देख कैंटर चालक ने कैंटर को भगाना शुरू कर दिया। गोरक्षकों ने कैंटर को फरह क्षेत्र में बेरीगढ़ी के पास फाटक पर रोक लिया। इधर, कैंटर का चालक और उसमें बैठा गोतस्कर भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

महासचिव ने बताया कि जब कैंटर को खोला तो उसके अंदर 32 गोवंश थे। इसमें 3 गाय मृत थीं। गोवंश में 6 सांड़ और 23 गाय हैं। गोरक्षक महासंघ के पदाधिकारी सभी गोवंश को लेकर महुअन स्थित गोशाला पहुंचे। यहां सभी को गोशाला में रखा। इसके अलावा मृत गाय को गड्ढा खोदकर दफना दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कैंटर को कब्जे में लेकर दो अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed