{"_id":"6900d852f3ce7107a403b19f","slug":"cow-entered-crowd-of-devotees-at-banke-bihari-temple-in-vrindavan-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर पर श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़...गाय भी फंस गई, घबरा गए भक्त; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर पर श्रद्धालुओं की ऐसी भीड़...गाय भी फंस गई, घबरा गए भक्त; देखें वीडियो
Tue, 28 Oct 2025 08:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 28 Oct 2025 08:21 PM IST
सार
मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं का रैला सड़क पर नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ में एक गाय घुस आई। कुछ लोग गाय को देखकर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें शांति से खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की भीड़ में घुसी गाय।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच एक गाय भी घुस गई। भीड़ का दबाव इतना था कि गाय को हिलने तक की जगह नहीं मिल पा रही थी।
मथुरा के वृंदावन में श्री बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भीड़ का ऐसा आलम रहा कि गलियां तक जाम हो गईं। भीड़ के बीच एक गाय भी आ गई। इससे कुछ देर अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि गाय शांत खड़ी रही, अगर भागती तो शायद भगदड़ भी मच जाती। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और कई सेवायतों ने सवाल भी उठाए हैं।
श्री बांकेबिहारी मंदिर दर्शन के लिए मंगलवार को भीड़ उमड़ी रही। मंदिर से लेकर गलियों तक श्रद्धालुओं का रैला सड़क पर नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ में एक गाय घुस आई। कुछ लोग गाय को देखकर भागने लगे तो लोगों ने उन्हें शांति से खड़ा कर दिया। गाय एक ही जगह पर खड़ी रही, जिससे परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
अगर भागती तो श्रद्धालुओं में भगदड़ मच जाती है। भीड़ कम होने के बाद गाय को गली से हटाया गया। श्री बांकेबिहारी मंदिर पुलिस चौकी के सामने से लेकर मंदिर के गेट तक यह स्थिति थी कि काेई एक ओर से दूसरी ओर भी नहीं जा पा रहा था। भीड़ में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग परेशान होते नजर आए।