फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cow collides with bike, 12th class student dies

Mathura News: बाइक से टकराई गाय, 12वीं के छात्र की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cow collides with bike, 12th class student dies
सौंख। बहन के घर शगुन का सामान लेकर जा रहे सवारों की बाइक से अचानक सड़क पर आई गाय टकरा गई। बलदेव-मथुरा मार्ग पर सोमवार सुबह हुए इस हादसे में बाइक सड़क पर गिर गई और चला रहे 12वीं के छात्र की मौत हो गई। पीछे बैठा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख की नवीन कॉलोनी निवासी शिवम पुत्र रनवीर सिंह अपने छोटे भाई विवेक के साथ सोमवार सुबह 8 बजे घर से सादाबाद के गांव कजरोठी जाने के लिए निकले। करीब 10 बजे बलदेव-मथुरा मार्ग पर गांव छोली के समीप चलती बाइक के सामने अचानक आई गाय टकरा गई। हादसे में सड़क पर दोनों बाइक सवार युवक बाइक समेत गिर गए। 12वीं के छात्र शिवम की मौत हो गई। वहीं छोटा भाई विवेक घायल हो गया। शिवम ने हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पिता रनवीर सिंह व अन्य परिजन पहुंचे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शिवम का शव पैतृक गांव आजल ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया। परिजन दानवीर सिंह ने बताया कि दोनों भाई बहन सोनिया के घर शगुन का सामान देने लिए जा रहे थे।
विज्ञापन




29 को होनी थी कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा

हादसे में जान गंवाने वाले शिवम बृजधाम शिक्षण संस्थान के इंटरमीडिएट के छात्र थे। 29 मार्च को उनका कंप्यूटर विज्ञान का पेपर था। छात्र की मौत से संस्थान के चेयरमैन जगवीर सिंह व अन्य पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है। सबसे बड़ी बहन सोनिया और छोटे भाई विवेक, मां मधु देवी व पिता रनवीर सिंह आदि का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed