{"_id":"637685690407a94053769c70","slug":"court-mathura-news-mtr5262905192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी जमानत देकर एनडीपीएस का अभियुक्त अदालत से छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी जमानत देकर एनडीपीएस का अभियुक्त अदालत से छुड़ाया
विज्ञापन

अदालत ने थाना सदर पुलिस को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। फर्जी तरीके से जमानत कराने का मामला प्रकाश में आया है। एडीजे-सप्तम संजय चौधरी की अदालत मेें पकड़ में आए इस मामले में अदालत ने थाना सदर पुलिस को मामले की छानबीन कर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। जानकारी रहे अमर उजाला ने हाल ही में इस संबंध में खबर भी प्रकाशित की थी।
विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस संजय चौधरी की अदालत में जमानतदार श्यामवीर ने प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें बताया कि अदालत में चल रहे वर्ष २०१६ के मामले राज्य बनाम जावेद में थाना रिफाइनरी के मामले मेें अभियुक्त जावेद की उन्होंने कभी जमानत नहीं दी। जावेद की जमानत मेें जो कागजात उनके नाम से लगे हैं, उनमें जो वोटर कार्ड और खतौनी लगी है वह उसकी नहीं है। उनके नाम से कोई कृषि जमीन नहीं है। यहां तक कि जो फोटो प्रयोग किया गया है वह भी उसका नहीं है। अदालत ने इसके बाद इस संबंध में तहसीलदार तथा संबंधित थाने से कागजातों की जांच कराई गई तो श्यामवीर की बात सच निकली। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस विशेष संजय चौधरी ने इस संबंध में थानाध्यक्ष सदर बाजार को आदेश दिया है कि वह उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना में विस्तृत जानकारी जुटाएं। जिससे फर्जी जमानत देने वाले गिरोह का खुलासा हो सके। एडीजीसी मुकेश गोस्वामी ने बताया कि अदालत ने थाना रिफाइनरी को फर्जी तरीके से जमानत कराने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। संवाद
नेपाली श्रद्धालु का ट्रेन में छूटा बैग लौटाया
मथुरा। बुधवार को ६४ वर्षीय नेपाली नागरिक यज्ञनाथ इंटरसिटी ट्रेन नंबर १४२१२ में डी-2 कोच मेें यात्रा कर रहे थे। वह नई दिल्ली से मथुरा तक आए। मथुरा स्टेशन पर उतर गए। उसके बाद उनको पता लगा कि उनका एक बैग ट्रेन में छूट गया है। इसकी जानकारी उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य को दी गई। उन्होंने इसकी जानकारी उप स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य आगरा रंजन लोधी को दी। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए बैग को बरामद कर लिया और यज्ञनाथ को सूचित कर बैग वापस किया गया। डीआरएम पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्री को सकुशल बैग वापस कर दिया। संवाद
विज्ञापन
-
एटीएम बदलकर लाखों निकालने वाले दो आरोपियों की जमानत खारिज
मथरा। बल्देव के दो लोगों के एटीएम बदलकर लाखों रुपये बैंक खाते से पार करने वाले दो अभियुक्तों की जमानत एडीजे सप्तम संजय चौधरी ने खारिज कर दी। जानकारी के अनुसार वादी अजीत सिंह निवासी ग्राम अरतौनी बल्देव २ अक्तूबर २०२२ को एक बैठक के एटीएम से रकम निकालने गया। यहां उसने पैसे निकालने के लिए पुत्र सचिन को एटीएम के अंदर कर दिया। वहां पर एक लड़का पहले से खड़ा हुआ था। सचिन ने जब एटीएम में डेबिट कार्ड डालकर पिन डाला तो खड़े हुए लड़के ने कहा कि वह एटीएम में गंदगी है, वह एटीएम कार्ड को साफ कर दोबारा एटीएम डाले और कार्ड अपने हाथ में लेकर बदल दिया। सचिन ने जब कार्ड दोबारा लगाया तो एटीएम मशीन कार्ड को गलत बताने लगी। युवक वहां से चला गया। जिसके कुछ देर बाद उसके खाते से कुल १ लाख ६० हजार रुपये निकाल लिए। इसी प्रकार की घटना बल्देव के झरौठा निवासी मोनिका पत्नी राजकुमार के साथ हुई। एडीजीसी मुकेश बाबू गोस्वामी ने बताया कि इस संबंध में अभियुक्त विक्रम शर्मा निवासी फरीदाबाद सह अभियुक्त सलमान निवासी हाथरस की चार मामलों में चार जमानत अर्जी दाखिल की गईं थीं। अदालत ने चारों जमानत खारिज कर दी हैं। संवाद