फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   court

कोर्ट की मांग को लेकर डीएम के घेराव की बनाई रणनीति

Wed, 02 Dec 2020 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
court
क्लेम कोर्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : MATHURA
मथुरा। मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल की मांग को लेकर बार एसोसिएशन द्वारा बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी के घेराव की रणनीति बनाई गई। इस दौरान सभी वकील पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इसकी सूचना जिलाधिकारी एवं जिला जज को दे दी गई है।
विज्ञापन

बार एसोसिशन के अध्यक्ष सुशील कुमार शर्मा एवं सचिव सुनील चतुर्वेदी ने बुधवार को मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल की मांग को लेकर 12 दिन से लगातार हड़ताल पर चल रहे क्लेम के अधिवक्ताओं के समर्थन में बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहने का निर्णय लिया है। सचिव सुनील चतुर्वेदी द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी मथुरा व जिला जज मथुरा को पत्र लिखकर सूचना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट को फैज-ए-आम डिग्री कॉलेज से हटाकर जिला न्यायालय परिसर मथुरा अथवा कलक्ट्रेट परिसर में बनवाए जाने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

यदि जिलाधिकारी द्वारा सहयोग नहीं किया गया तो अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पर ही अनशन पर बैठ जाएंगे। बुधवार को क्लेम कोर्ट के बाहर बार धरने पर एसोसिएशन के सचिव सुनील चतुर्वेदी, पूर्व सचिव सतीश शर्मा, अजीत तेहरिया, भानु प्रताप सिंह, बृजेश शर्मा, ओमवीर सरस्वत, पीके पचौरी, रघुनाथ राजावत, अशोक सुमन, रामवीर यादव, अरविंद गौतम, सर्वेश, सत्येंद्र परिहार, मुकेश गौतम, अजय चौधरी, अशोक, दीपक अग्रवाल, राकेश, चतुर्वेदी, ऋषि, गोपाल गौड़, अरविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed