फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Court Convicts Man Who Burnt Woman Alive

Mathura News: महिला को जिंदा जलाने वाले को कोर्ट ने माना दोषी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Court Convicts Man Who Burnt Woman Alive
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र में महिला को जिंदा जलाने वाले को जिला जज विकास कुमार की कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अभियुक्त ने महिला का भेष धारण कर घर में प्रवेश किया था। सजा के बिन्दु पर अदालत में 5 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

फरह थाना क्षेत्र के एक गांव में हरियाणा के थाना हसनपुर निवासी उमेश 11 मार्च 2025 की दोपहर महिला का भेष धारण कर घर में घुस गया था। उमेश ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला पर पेट्रोलियम पदार्थ डाल कर उसे जला दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उमेश छत से कूद गया था। इससे उसके सिर व पैर में चोट आई थी। महिला को गंभीर हालत में परिजन ने अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल उमेश को फरह पुलिस ने आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। महिला के पति ने उमेश के खिलाफ फरह थाने में पत्नी को जिंदा जलाकर उसकी हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। उमेश के अधिवक्ता ने जमानत के लिए काफी प्रयास किए, कोर्ट से उसे जमानत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed