फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   couple were murdered for land matter

जमीन की रंजिश में दंपती को उतारा था मौत के घाट

Mon, 20 Mar 2017 10:38 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 20 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
couple were murdered for land matter
जांच - फोटो : demopic
अमर कालोनी के द्वारकेश नगर में जमीन की रंजिश में बनवारी और उसकी पत्नी रविबाला को मौत के घाट उतारा गया था। हालांकि हाईवे पुलिस ने अब तक दोहरे हत्याकांड व लूटपाट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन हत्याकांड और लूटपाट को अंजाम देने वाले पांच लोग पुलिस हिरासत में हैं। संभावना जताई जा रही है कि हाईवे पुलिस एक या दो दिन में हत्याकांड व लूटपाट का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


बता दें कि थाना हाईवे की अमर कालोनी में घर में घुसे बदमाशों ने पत्नी रविबाला को मौत के घाट उतारा दिया था, वहीं बनवारी को मरा समझकर दो लाख की वारदात को अंजाम दिया था। दो दिन बाद बनवारी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। 12 दिन बीतने के बाद भी हाईवे पुलिस ने दोहरे हत्याकांड व लूटपाट का खुलासा नहीं किया है। पुलिस सूत्रों की माने तो हाईवे पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वहीं पुलिस के मुताबिक परिवार एवं पड़ोसी के अलावा घर में कार्य कर रहे मजदूर ही इस हत्या में शामिल रहे हैं। हिरासत में लिए गए पांच में से दो ने वारदात वाले दिन शाम को बनवारी के साथ शराब भी पी थी। पुलिस सूत्रों की माने तो 45 लाख रुपये की जमीन बेचने के लिए बनवारी को मौत के घाट उतारा गया था। मृतक दंपती के बच्चों ने भी हिरासत में आए पांचों हत्यारों पर शक जताया था। प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड व लूट का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed