फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Couple crushed by car on 3rd, legs amputated

Mathura News: नोएडा के ध्यानार्थ ============== 3 को कार ने रौंदा, दंपती के पैर कटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Couple crushed by car on 3rd, legs amputated
महावन(मथुरा)। थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 123 के समीप बस का इंतजार कर रहे 3 यात्रियों को कार ने रौंद दिया। हादसे में दंपती के पैर कट गए। पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


करनऊ फतेहपुरा निवासी नवीन, नोएडा की एक कंपनी में काम करते हैं। वे दिवाली पर परिवार संग आए थे। बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे नोएडा जाने के लिए बस के इंतजार में पत्नी भावना, बहन पूजा के साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर खप्परपुर महावन बलदेव मार्ग के समीप माइल स्टोन 123 पर खड़े थे। इसी बीच नोएडा की ओर जा रही कार ने तीनों को रौंद दिया। हादसे में दंपती के पैर कट गए। वहीं नवीन की बहन पूजा भी घायल हो गई। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के लिए भेजा। वहां से निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर महिला चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed