फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   counting of votes in mathura

कृषि मंडी के सभी रास्ते सील

Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 09 Mar 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
counting of votes in mathura
मतगणना के लिए अब दो दिन कृषि एवं व्यावसायिक गतिविधियां रहेंगी ठप - फोटो : अमर उजाला
मतगणना की व्यवस्था के लिए दो दिन पहले ही प्रशासन ने कृषि मंडी के सभी रास्तों को सील कर दिया है। प्रत्येक रास्ते को बैरीकेडिंग कर बंद कर दिया गया है। अब दो दिन यहां व्यावसायिक गतिविधियां पूर्णत: ठप रहेंगी।
विज्ञापन


11 मार्च को होने जा रही विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए मंडी में व्यवस्था को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। गुरुवार को मतगणना स्थल मंडी परिसर के आवागमन के रास्तों को सील कर दिया गया। वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। मुख्य मार्ग और एप्रोच मार्ग भी बैरीकेडिंग से बंद कर दिए गए। इससे दोपहर बाद मंडी में किसान और व्यापारियों का आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन


जनपद की सभी पांच विधानसभा क्षेत्र में पड़े मतों की गिनती के लिए पंडाल भी तैयार कर लिए गए हैं। इन पंडाल में मतगणना कर्मी की टेबल और एजेंट के लिए अलग-अलग प्रबंध किए जा रहे हैं। इनकी एंट्री के लिए भी अलग-अलग रास्ते बनाए जा रहे हैं। मतगणना से संबंधित क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध किया जा रहा है। दोपहर बाद डीएम नितिन बंसल ने एडीएम कानून व्यवस्था रमेश चंद्र और एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटे किसान
कृषि मंडी में निर्धारित समय से एक दिन पहले ही मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग करने से किसानों को वापस लौटना पड़ा है। सरसों से भरे ट्रक वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed