फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Counting of trees on the land adjacent to the highway could not be done, lock hung

Mathura News: नहीं हो सकी हाईवे स्थित जमीन पर लगे पेड़ों की गिनती, लटका ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Counting of trees on the land adjacent to the highway could not be done, lock hung
मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे पर जैंत थाना क्षेत्र में स्थित साढ़े 11 एकड़ जमीन पर वन विभाग द्वारा शुरू की गई पेड़ों की गिनती रुक गई है। 59 हरे पेड़ों के कटान के बाद वन विभाग ने एफआईआर दर्ज कराते हुए गिनती शुरू की थी। वन विभाग ने अब भूमि स्वामियों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


हाईवे पर स्थित साढ़े 11 एकड़ जमीन में चहारदीवारी के भीतर 13 मई को 59 हरे पेड़ काटने का मामला सामने आया था। वन विभाग ने जैंत थाने में भूमि स्वामी निरंजन बुहावी और अर्जुन बुहावी व दो अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके साथ ही 14 मई से जमीन पर लगे हरे पेड़ों की गिनती भी शुरू कराई गई थी। लेकिन यह गिनती केवल एक दिन ही चल सकी। अगले दिन जब वन विभाग की टीम गिनती के लिए पहुंची तो चहारदीवारी पर हाईवे की तरफ लगे गेट पर ताला लटका मिला। इसके चलते वन विभाग की टीम अंदर दाखिल नहीं हो सकी। पहले दिन 350 पेड़ों की गिनती के बाद ही इस कार्य पर ब्रेक लग गया।
विज्ञापन

डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि भूमि स्वामियों को नोटिस जारी कर अपने प्रतिनिधि की मौजूदगी में पेड़ों की गिनती संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अगर सुनवाई नहीं होती है तो अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed