फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Counselling for admission in Polytechnic will be held from tomorrow at three centres

Mathura News: पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए तीन केंद्रों पर कल से होगी काउंसलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Counselling for admission in Polytechnic will be held from tomorrow at three centres
मथुरा। पॉलिटेक्निक संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। निजी एवं राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश काउंसलिंग 27 जून से 14 अगस्त तक पांच चरणों में आयोजित की जाएगी। जिले में इस बार काउंसलिंग तीन राजकीय पॉलिटेक्निक केंद्रों पर होगी। इसकी निगरानी नोडल अधिकारी करेंगे। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोटवन के प्रधानाचार्य अतुल शर्मा ने बताया कि तीन केंद्रों पर काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पांच चरणों में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रथम चरण 27 जून से 2 जुलाई तक होगा। इसमें अभ्यर्थी अपने पसंद की सीट अलॉट कर सकते हैं। द्वितीय चरण में अभ्यर्थी सीट को फ्रिज या फ्लोट कर सकते हैं। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों की प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद अन्य प्रदेशों के अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की जाएगी। काउंसलिंग का शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क भी शुरू की जाएगी। इससे किसी को परेशानी नहीं हो। इसके अलावा वह भी लगातार तीनों केंद्रों पर निगरानी करेंगे।
विज्ञापन





इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

एक बार सीट अलॉट हो जाने के बाद विद्यार्थी को दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। इसमें हाईस्कूल अंकपत्र, स्कोर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और फोटो पहचान पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद छात्रों को अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करना होगा। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपने सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें। जो अभ्यर्थी रिपोर्टिंग नहीं करेंगे, उनकी सीट दूसरे राउंड में दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed