{"_id":"62b4a753e4bbdb4f676b0c6b","slug":"councilors-opened-the-poll-of-the-working-system-of-municipal-officers-mathura-news-mtr519736962","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षदों ने खोली नगर निगम अधिकारियों की कार्य प्रणाली की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षदों ने खोली नगर निगम अधिकारियों की कार्य प्रणाली की पोल
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के अंतर्गत सिटी जोन की बैठक में पार्षदों ने नगर आयुक्त के समक्ष शिकायतों की झड़ी लगा दी। किसी ने शौचालय में ताला लटके होने की बात कही तो किसी ने बोरिंग होने के बाद भी नलकूप शुरू न करने की शिकायत की। निर्माण को लेकर सर्वाधिक शिकायतें पार्षदों ने बताई। कहीं टेंडर फाइल अटकने तो कहीं टेंडर के बाद भी काम शुरू न करने की बात बताई। इस पर नगर आयुक्त ने मुख्य अभियंता के पर्यवेक्षण में लापरवाही पर स्पष्टीकरण तथा क्षेत्रीय अवर अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को जलकल परिसर में नगर निगम सिटी जोन की बैठक महापौर डॉ. मुकेश आर्य बंधु की अध्यक्षता में की गई। इसमें अधिकांश पार्षदों ने शिकायत की कि निर्माण विभाग में कार्य और निविदा स्वीकृत होने के बाद भी कार्यादेश जारी नहीं किए जा रहे हैं। कई कार्य ऐसे हैं, जिनको आज तक पूरा नहीं कराया गया है। नगर आयुक्त अनुनय झा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन ठेकेदारों ने कार्य अधूरे छोड़ दिए हैं, उनकी फर्म को काली सूची में डाल दिया जाए।
पोखर की सफाई एवं कई स्थानों से अतिक्रमण हटाए जाने संबंधी मांग पर भी उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए। पेयजल, प्रकाश एवं सफाई से संबंधित कई समस्याओं का संज्ञान लेकर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समस्याओं का निस्तारण जल्द किया जाए। नगर आयुक्त ने पार्षदों को अवगत कराया कि जल्द ही नगर निगम के सभी 70 वार्डों में एक-एक सोलर मिनीमास्ट लाइट लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उक्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक 04 जुलाई को होगी। बैठक में शिकायत का निस्तारण नहीं किया जाता है तो संबंधित का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। बैठक में पार्षद प्रेमचंद, कुलदीप, अंशुल यादव, आकाश महावर, पुनीत वघेल, सोनू गौड़, राजेश सिंह पिंटू, रामदास, हेमंत अग्रवाल, रवि यादव, रितेश पाठक, रमेश चंद्र आर्य, मनोनीत पार्षद चंद्रप्रकाश पाराशर, मदन मोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा सहित पार्षद प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।