{"_id":"65d65d84709c00fbd60f1594","slug":"councilor-resorted-to-scuffle-and-indecency-with-eo-umbrella-mathura-news-c-369-1-mt11005-109064-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ईओ छाता से सभासद ने हाथापाई व अभद्रता की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ईओ छाता से सभासद ने हाथापाई व अभद्रता की
विज्ञापन
मथुरा। छाता नगर पंचायत के वार्ड-15 के सभासद वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरी सिंह पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) से हाथापाई-अभद्रता का आरोप लगा है। बुधवार देर रात को इस संबंध में ईओ की तहरीर पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।
आरोप है कि बीच बचाव में आए कर्मचारियों से भी धक्का-मुक्की की। सरकारी रिकाॅर्ड से भी छेड़छाड़ की। सभासद पर आरोप है कि ईओ को जान से मारने की धमकी भी दी है।
वाकया बुधवार दोपहर का है। नगर पंचायत छाता के ईओ जितेंद्र सिंह अपने कंप्यूटर कक्ष में सरकारी कामकाज कर रहे थे। उनके पास कुछ सभासद बैठे हुए थे। तभी सभासद वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरी सिंह भी आ गए। वीरेंद्र सिंह ने ईओ से केबिल के एक बंडल को लेकर गाली गलौज करना शुरु कर दिया। इसका ईओ ने विरोध किया तो हाथापाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने सभासद वीरेंद्र सिंह को रोका तो उनके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। सरकारी रिकार्ड से भी छेड़छाड़ करते हुए सभासद ने ईओ को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर ईओ ने थाना छाता में आरोपी सभासद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। सीओ आशीष शर्मा के अनुसार ईओ की तहरीर प्राप्त हो गई है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज भी बतौर साक्ष्य लिए गए हैं।