फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Councilor and two sons injured in dispute while getting street lights repaired in vrindavan

UP: मामूली कहासुनी में चले लाठी डंडे, पार्षद व दो पुत्र घायल; स्ट्रीट लाइट सही कराते समय हुआ विवाद

Thu, 09 May 2024 01:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 May 2024 01:11 PM IST
सार

वृंदावन में मामूली कहासुनी में लाठी डंडे चल गए। इसमें पार्षद व दो पुत्र घायल हो गए। स्ट्रीट लाइट सही कराते समय विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
Councilor and two sons injured in dispute while getting street lights repaired in vrindavan
UP: मामूली कहासुनी में चले लाठी डंडे, पार्षद व दो पुत्र घायल - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में भाजपा पार्षद से विवाद का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात हुए झगड़े में पार्षद के सिर में डंडा लगने से घायल हो गए। सिर पर चोट लगने के कारण वह लहूलुहान हो गए। घायल पार्षद ने कोतवाली में तहरीर देकर हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


वार्ड 66 से भाजपा पार्षद पंकज अरोड़ा गोपेश्वर मार्ग स्थित बड़ी कुंज में स्ट्रीट लाइट सही करवा रहे थे। इसी समय किसी बात को लेकर अजय उर्फ अज्जू पुत्र श्याम सारस्वत से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो झगड़ा होने लगा। सूचना पर पार्षद के पुत्र शिवम और हर्ष भी वहां पहुंच गए। दोनों ओर से लाठी डंडे चलने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान पार्षद पंकज अरोड़ा के सिर में चोट आई है। जबकि उनके पुत्र शिवम और हर्ष भी लहूलुहान हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया है। पार्षद पिता-पुत्र का चिकित्सीय परीक्षण कराया। सीओ सदर आकाश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed