{"_id":"64dd2924c76a8458b2063f4d","slug":"corridor-construction-necessary-in-vrindavan-as-well-mathura-news-c-29-1-mtr1002-121039-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: वृंदावन में भी कॉरिडोर निर्माण जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: वृंदावन में भी कॉरिडोर निर्माण जरूरी
Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बहुचर्चित बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद को फिर से उछाल दिया है। उन्होंने वृंदावन के प्रियाकांतजू मंदिर में भागवताचार्य देवकीनंदन के साथ आगरा की जामा मस्जिद से केशवदेव विग्रह को वापस लाकर जन्मभूमि में स्थापित करने का संकल्प लिया। बुधवार को धीरेंद्र शास्त्री वृंदावन आए थे। यहां उन्होंने देवकीनंदन के साथ प्रियाकांतजू मंदिर में शिवलिंग का अभिषेक भी किया।
प्रियाकांतजू मंदिर में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग महोत्सव के 30वें दिन बुधवार को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने भागवत प्रवक्ता देवकीनंदन महाराज के साथ शिवलिंग का अभिषेक व पूजन करने यहां पहुंचे थे। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जीवन की एकमात्र इच्छा है कि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाए। साथ ही कहा कि वृंदावन की धरा से संकल्प है कि देवकीनंदन महाराज के साथ आगरा की जामा मस्जिद सीढ़ियों में दबे केशवदेव विग्रह को वापस लाएंगे। विग्रह वापस लाने को देवकीनंदन महाराज द्वारा किए जा रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग अनुष्ठान को सार्थक बताते हुए शास्त्री ने कहा कि जब सत्य सनातन के लिए आवाज बुलंद करता है तो उसे सुन हृदय गदगद हो जाता है। उन्होंने वृंदावन में काशी विश्वनाथ की तरह कॉरिडोर निर्माण को भी जरूरी बताया।
धीरेंद्र शास्त्री ने ब्रज में शिवभक्ति को अद्भुत बताते हुए कहा कि शिवमय होकर राम-कृष्ण को प्राप्त किया जा सकता है। अब समय भागने का नहीं जागने का है। उन्होंने श्रद्धालुओं का आह्वान करते हुए कहा कि सभी एकत्रित होकर भारत को सनातन हिंदू राष्ट्र बनाओ। सभी सनातनियों को अपने सनातन चिन्ह धारण करने चाहिए। जिस दिन मात्र 25 करोड़ सनातनी हिंदू अपने मस्तक पर तिलक लगाकर चलना शुरू कर देगें, भारत में हिंदू राष्ट्र की तस्वीर दिखनी शुरू हो जाएगी।