{"_id":"68001e40dc43fdf5d30ee657","slug":"corporations-board-meeting-budget-of-rs-1000-crore-passed-amid-uproar-mathura-news-c-369-1-mt11009-128112-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निगम की बोर्ड बैठक...हंगामे के बीच एक हजार करोड़ का बजट पास, तैनात रही एक प्लाटून पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निगम की बोर्ड बैठक...हंगामे के बीच एक हजार करोड़ का बजट पास, तैनात रही एक प्लाटून पीएसी
Thu, 17 Apr 2025 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:46 AM IST
सार
मथुरा में नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। इसको लेकर पहले से ही आशंका थी, ऐसे में इस दौरान दो थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही। कई प्रस्ताव सहमति नहीं बनने के कारण अटक गए।
विज्ञापन
बोर्ड बैठक को संबोधित करते महापौर विनोद अग्रवाल।
- फोटो : mathura
विस्तार
मथुरा में वित्तीय वर्ष 2025-26 की नगर निगम की पहली बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। पार्षदों के आपत्तियों के बीच जय श्रीराम के उद्घोष के साथ सभी 15 प्रस्ताव स्वीकृत हुए। इसमें एक देश एक चुनाव का अनुपूरक प्रस्ताव भी शामिल है। हंगामे के बीच ही सदन में एक हजार करोड़ रुपये के बजट पर जैसे-तैसे मुहर लगी। राष्ट्रगान के बाद बजट सत्र की समाप्ति की घोषणा कर अफसर और मेयर सदन से निकल गए।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट को लेकर नए साल में पहली बार बुधवार को नगर निगम की बोर्ड बैठक जनरलगंज स्थित कार्यालय पर सुबह 11 बजे से शुरू हुई। इसमें मथुरा खादर में एमपीएस, वृंदावन में कल्याण मंडप, गेस्टहाउस तथा डिजिटल पुस्तकालय के लिए भूमि दिए जाने, नावों के पंजीकरण एवं लाइसेंस फीस में वृद्धि के लिए बनाई उपविधि का गजट प्रकाशित कराने, टैक्स में छूट दिए जाने की स्वीकृति, रिफाइनरी क्षेत्र में सफाई कार्य, 17 वाहनों की नीलामी, 25 बोलेरो व दो इनोवा क्रिस्टा किराए पर लिए वाहनों का भुगतान, वृंदावन में सफाई कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति, सफाई कार्य के लिए भुगतान की वित्तीय स्वीकृति, जलकल विभाग के 27 कार्य निविदा न होने तक पूर्व की फर्म से कराने समेत कई प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
हालांकि पार्षदों के विरोध के बाद वृंदावन में बनने वाले गेस्टहाउस का प्रस्ताव अटक गया है। सदन में पार्षद नीलम गोयल ने सभी पार्षदों को एक-एक लैपटॉप व प्रिंटर देने का मुद्दा उठाया। नगर निगम की कब्जाई गई जमीनों को मुक्ता कराने का भी मुद्दा गूंजा। वहीं बंदरों का आतंक, वार्डों में जलभराव की समस्या समेत कई मुद्दे सदन में गूंजे। इसपर नगरायुक्त ने बंदरों के उत्पात से निपटने के लिए निर्माणाधीन एबीसी सेंटर का जल्दी पूरा कराने की बता कही। इस दौरान एमएलसी ठा. ओम प्रकाश, उपसभापति मुकेश सारस्वत, महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त शशांक चौधरी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
अफसरों ने कहा, नियमानुसार पास किया बजट
नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने नगर निगम एक्ट का हवाला देते हुए बताया कि नियमानुसार बजट पास किया गया है। बजट को कार्यकारिणी के समक्ष लाना होता है, जो पहले किया जा चुका है। कुछ पार्षद बीच में ही सदन छोड़कर चले गए। उनके ऐसा नहीं करना चाहिए था, जबकि सभी पार्षदों को सदन में अपना-अपना पक्ष रखने का अधिकार है।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। इसमें एक देश एक चुनाव अनुपूरक प्रस्ताव भी शामिल है। इससे नगर निगम के संस्थानों की बचत होगी। साथ ही राजस्व में भी इजाफा होगा। बैठक में 1073 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है।