{"_id":"5eada2f38ebc3e90586e61fd","slug":"corona-virus-mathura-news-agr44022512","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और मिले कोरोना पाजिटिव, संख्या 28 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और मिले कोरोना पाजिटिव, संख्या 28 हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में कोरोना वायरस का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शुक्रवार की देर रात दो बहनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इस तरह अब तक जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है। चार मरीज विभिन्न स्तर पर उपचार के बाद ठीक होकर घर भी वापस हो गए, जबकि एक की मौत हो चुकी है।
शनिवार की शाम आई रिपोर्ट में शहर के बीच कच्ची सड़क और लाल दरवाजा क्षेत्र में तीन लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें 58 वर्षीय महिला, 58 वर्षीय पुरुष और 32 वर्षीय युवक शामिल हैं। इनमें महिला के पति पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सील इलाके में होने के कारण सर्वे के दौरान चिकित्सकीय टीम ने इन तीनों के सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इस तरह जनपद में अब तक पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है। इसमें आठ महिला मरीज भी शामिल हैं। उधर, सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने बताया कि शनिवार को 14 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें 11 लोग निगेटिव हैं और तीन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों संक्रमित लोग सील इलाकों के रहने वाले हैं।