{"_id":"5ec7b9d98ebc3e907234b56a","slug":"corona-positive-case-in-gokul-mathura-mathura-news-agr442884322","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल में एक और कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल में एक और कोरोना पाजिटिव मिलने से हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। गोकुल में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों के कारण कस्बे में दहशत का माहौल है। कोरोना से एक वृद्ध की मौत भी हो चुकी है। वृद्ध के एक और बेटे में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 59 हो गई है।
बृहस्पतिवार की रात आई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दीं हैं। जनपद में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों के कारण प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। तीन दिन पूर्व गोकुल निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना के कारण केडी मेडिकल कॉलेज में मृत्यु हो गई।
वृद्ध के अंतिम संस्कार में उनके बेटों के साथ परिवार के लोग शामिल हुए। दो दिन पूर्व मृतक के एक बेटे की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद परिवार को क्वारंटीन किया गया था। अब दूसरा बेटा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। दूसरे बेटे के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कस्बे में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र को पहले ही सील इलाका घोषित कर रखा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्षेत्र में सर्वे के साथ सैंपलिंग का कार्य किया। इस अभियान में 20 से अधिक लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस को बाल काटने वाले की तलाश
मथुरा। गोकुल निवासी वृद्ध की मौत और उसके दो बेटों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कड़ियों को जोड़ना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में श्मशान घाट पर दाह संस्कार के दौरान मुखाग्नि देने वाले के बाल काटने वाले युवक तथा क्रियाकर्म कराने वाले पंडित की की तलाश है। पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग दोनों को तलाश रहे हैं। इसके बाद बाल काटने वाले ने क्षेत्र के कई और लोगों की हजामत की है। इससे कोरोना की चेन और लंबी होने की संभावना है। लोगों में हड़कंप है।