{"_id":"5ec125308ebc3e90921497ba","slug":"corona-positive-case-in-gokul-mathura-mathura-news-agr442189988","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकुल के वृद्ध् की फरीदाबाद में आई कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोकुल के वृद्ध् की फरीदाबाद में आई कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। यमुना पार के कस्बा गोकुल में 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने से लोगों में हड़कंप है। वृद्ध ने दो दिन पूर्व फरीदाबाद के निजी अस्पताल में जांच कराई थी। रविवार को पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोकुल पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि गोकुल के रहने वाले वृद्ध 10 मई को मथुरा के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने गए थे वहां उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें फरीदाबाद रेफर कर दिया गया। फरीदाबाद के निजी अस्पताल में उन्होंने अपनी जांच कराई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह सिसौदिया अपनी टीम के साथ वृद्ध के घर पहुंचे वहां उनके परिजनों से जानकारी हासिल की। बताया जा रहा है कि सांस लेने की उनको तकलीफ हो रही थी जिस कारण उन्हें फरीदाबाद रेफर किया गया।
विज्ञापन
अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के आठ सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा आसपास के 50 घरों का सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है। वृद्ध के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गोकुल को स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखा जा सकता है।