फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

जनपद में कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास आज

Mon, 04 Jan 2021 06:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 06:32 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। जनपद में पांच जनवरी को कोविड टीकाकरण का पूर्वाभ्यास होगा। जिसमें यह तय होगा कि अभियान में कोई कमी तो नहीं रही। टीकाकरण में 150 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा
विज्ञापन

एसीएमओ एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता के अनुसार टीकाकरण का पूर्वाभ्यास मथुरा के छह सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में होगा, जिसमें जिले में 3 शहरी और 3 ग्रामीण क्षेत्र के अस्पताल चुने गए हैं। इन अस्पतालों में महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल, राम कृष्ण मिशन अस्पताल, मथुरा रिफाइनरी अस्पताल, केडी मेडिकल कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोवर्धन और कोसीकलां शामिल हैं। यूपी में पहले चरण के दौरान 9 लाख स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का लक्ष्य है। इसमें अकेले मथुरा में सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या 12570 है। इन सभी को टीकाकरण करने का जिम्मा 150 चुनिंदा स्वास्थ्यकर्मियों को सौंपा गया है। एसीएमओ डॉ. राजीव राजीव गुप्ता ने निर्देश दिया है कि रिहर्सल के लिए डमी टीका लगाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने नियत स्थानों पर सुबह 10 बजे से पूर्वाभ्यास शुरू करें। उन्हें 9.15 बजे केन्द्र पर पहुंचना होगा। इसके लिए नोडल अफसर तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed