फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

एमवीडीए के जेई और बाबू निकले कोरोना संक्रमित

Mon, 27 Jul 2020 07:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) में एक अवर अभियंता और एक लिपिक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सोमवार को कार्यालय को बंद कराकर सैनिटाइज कराया गया। पॉजिटिव कर्मियों के संपर्क में आए कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सैंपल भी जांच के लिए दिए हैं। कोरोना संक्रमित अवर अभियंता वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण ने मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण में दस्तक दे दी है। यहां हर दिन न जाने कितने ही लोग आते रहते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का उपयोग यदाकदा लोगों द्वारा ही किया जाता है। इनकी सही निगरानी नहीं की जाती है। इसका नतीजा है कि कोरोना ने विकास प्राधिकरण की इमारत तक पहुंचकर एक और लिपिक को अपनी चपेट में ले लिया। कोरोना के संक्रमण में अवर अभियंता एवं प्रवर्तन लिपिक पॉजिटिव आ गए हैं। इसके अलावा एक अन्य अभियंता और उनका ड्राइवर बुखार से पीड़ित है। सोमवार को विप्रा उपाध्यक्ष ने कार्यालय बंद करा दिया। कार्यालय को सैनिटाइज कराया गया है। इधर, कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने सैंपल जांच के लिए दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed