फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

कोरोना बम बन सकते हैं 28 चिकित्साधिकारी और कर्मचारी

Wed, 22 Apr 2020 05:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। जिले के 28 से अधिक चिकित्सक और चिकित्सा कर्मचारी मथुरा के लिए कोरोना बम बन सकते हैं। ये चिकित्सक प्रतिदिन प्रदेश के सबसे अधिक कोविड-19 संक्रमित मरीजों वाले शहर आगरा से मथुरा आवागमन कर रहे हैं। इसमें कई एसीएमओ भी शामिल हैं, जिनके कंधों पर कोविड-19 के जनपद में नियंत्रण की जिम्मेदारी है। इसकी भनक लगते ही डीएम के तेवर देख सीएमओ ने नोटिस जारी कर दिए हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस की महामारी के दौर में आगरा का पड़ोसी जनपद होना मथुरा के लिए भारी पड़ रहा है। मथुरा में अब तक पकड़ में आए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीजों में तीन मरीज आगरा के ही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में सबसे अधिक मरीजों वाले शहर आगरा की स्थिति को देखते हुए मथुरा जनपद की सभी सीमाएं सील कर दी गई हैं। इसके बावजूद जनपद के 28 चिकित्सक और चिकित्सा कर्मचारी प्रतिदिन हॉटस्पॉट बने आगरा से ही मथुरा ड्यूटी करने आ रहे हैं। पिछले दिनों मथुरा जिला अस्पताल की एक स्टाफ नर्स के आगरा निवास के दौरान क्वारंटीन होने पर खलबली मच गई थी। डीएम को जानकारी मिली कि मथुरा मुख्यालय पर रहने का शपथपत्र देने वाले अधिकांश चिकित्सक आगरा से ही आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम का मानना था कि उक्त चिकित्सक या उनके परिवार के स्तर पर किसी भी तरह की लापरवाही मथुरा पर भारी पड़ सकती है। डीएम सर्वज्ञराम मिश्र की नाराजगी पर सीएमओ और सभी सीएमएस ने आगरा से आने वाले चिकित्सकों को नोटिस जारी कर दिया है। इसमें सीएमओ आफिस के 10, जिला अस्पताल के 10, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन के तीन तथा अन्य स्थानों पर तैनात पांच चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हैं।
ये आते हैं आगरा से मथुरा
एसीएमओ डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. सुरेश गुप्ता, जिला प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनुज कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी जितेंद्र सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी श्रीकांत, नगरीय मलेरिया अधिकारी हरीशंकर शर्मा, राजीव अग्रवाल, राधेश्याम मित्तल, राहुल कुमार तथा जिला अस्पताल से डॉ. रवि माहेश्वरी, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. देवेंद्र मोहन, डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. छावरा, आरडी गौतम, एसपी सिंह, डॉ. नेमी चंद्रा, डॉ. संदीप, संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन के संजीव गुप्ता, डॉ. राजू, डॉ. पवन शर्मा सहित पांच स्टाफ नर्स और वार्ड ब्वाय शामिल हैं।
कोविड-19 के दिशानिदेशों की अवहेलना
जनसहयोग से कोरोना वायरस से निपटने की जिम्मेदारी संभाले चिकित्सक ही कोविड-19 के दिशानिर्देशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ये चिकित्सक सामाजिक दूरी का पालन न करते हुए एक वाहन में 4-5 बैठकर आ रहे हैं। इनके 60 किलोमीटर के सफर में पुलिस की चौकसी और जनपद सीमा की निगरानी पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके अलावा इनके लिए जारी पास की प्रक्रिया भी सवालों के घेरे में है, जो सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय स्तर से अपनाई जा रही है।

डीएम के आदेश पर आगरा रहने वाले सभी चिकित्सक अधिकारी और कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. शेर सिंह, सीएमओ मथुरा
जिला अस्पताल के आगरा रहने वाले चिकित्सक और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
- डॉ. आरएस मौर्या, सीएमएस जिला अस्पताल मथुरा
अस्पताल के तीन चिकित्सकों को सोमवार की शाम को नोटिस जारी कर उनसे जिला मुख्यालय पर न रहने का स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसकी जानकारी सीएमओ को दे दी है।
- डॉ. केके गुप्ता, सीएमएस संयुक्त जिला अस्पताल वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed