{"_id":"5e8f11148ebc3e7608297df9","slug":"corona-mathura-news-agr437233067","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरी में क्वारंटीन परिवार लापता, 24 घंटे बाद लौटा, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरी में क्वारंटीन परिवार लापता, 24 घंटे बाद लौटा, दहशत
विज्ञापन
बाहर से आने वाले परिवार की सूचना पर स्वास्थ विभाग की टीम बच्चे की स्क्रीनिंग करते हुए।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के दौरान माधवपुरी कॉलोनी में आया परिवार क्वारंटीन किए जाने के बाद घर पर ताला लगाकर लापता हो गया। 24 घंटे बाद परिवार के सभी सदस्य फिर लौट आए हैं। इससे कॉलोनी में दहशत है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय पार्षद ने स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला कंट्रोल रूम पर दर्ज कराई है।
दरअसल दो दिन पहले देर रात किसी अज्ञात स्थान से एक ही परिवार के कुछ सदस्य महोली रोड स्थित माधवपुरी कॉलोनी में पहुंचे। यहां ए ब्लॉक में इन्होंने मकान किराए पर ले लिया। इसका क्षेत्रीय लोगों ने विरोध किया। क्षेत्रीय पार्षद कुसुमलता सिंह की शिकायत पर परिवार को घर में ही क्वारंटीन किया गया। दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया गया। लेकिन बुधवार को दोपहर बाद यह परिवार घर पर ताला लगाकर अचानक लापता हो गया।
बृहस्पतिवार को 24 घंटे बाद इनकी उक्त मकान में फिर मौजूदगी ने कॉलोनीवासियों को दहशत में डाल दिया है। उक्त परिवार के लोग यह भी बताने को तैयार नहीं हैं कि वे कहां से आए हैं और कहां के रहने वाले हैं। एक बार फिर इस स्थिति की जानकारी पार्षद प्रतिनिधि और पूर्व पार्षद राजीव सिंह ने जिला कंट्रोल रूम को देते हुए अवगत कराया है कि क्वारंटीन किए जाने के बाद भी संबंधित लोग निर्धारित व्यवस्था का उल्लंघन कर रहे हैं। इससे अन्य लोगों में दहशत है।