{"_id":"5e8dc0fe8ebc3e6fab4121e4","slug":"corona-mathura-news-agr437107069","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधवपुरी कॉलोनी में परिवार को किया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माधवपुरी कॉलोनी में परिवार को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। माधवपुरी कॉलोनी के मकान में बुधवार की सुबह सामान लेकर रहने पहुंचे परिवार को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते क्वारंटीन किया गया है।
कोरोना वायरस को लेकर लोगों में तेजी के साथ जागरूकता आ रही है। बुधवार को सुबह महोली रोड स्थित माधवपुरी कॉलोनी के ए ब्लॉक स्थित एक मकान में एक परिवार अपना सामान लेकर पहुंचा। लोगों ने सामान उतरता देखा तो खलबली मच गई। क्षेत्रीय लोगों ने सूचना पार्षद कुसुमलता सिंह को दी। तत्काल मौके पर पार्षद प्रतिनिधि राजीव कुमार सिंह पहुंच गए। उन्होंने संबंधित परिवार से जानकारी मांगी तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
इस दौरान कॉलोनी के लोग एकत्रित हो गए। लोगों का आक्रोश था कि यह कार्य चोरी छिपे किया गया है, जबकि सरकार इसको लेकर सभी को जागरूक करने का काम कर रही है। मकान मालिक के यहां न रहते हुए पुलिस को बगैर सूचित किए इस तरह किराएदार को रखने पर सभी लोग आक्रोशित थे। लोग कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। राजीव सिंह ने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम को दी। इस पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर संबंधित मकान को सैनिटाइज किया। साथ ही इस घर की दीवार पर नोटिस चस्पा कर दिया है। परिवार को क्वारंटीन कर दिया है।