फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cooperative society claims stock exhausted

Mathura News: समिति पर खाद खत्म होने का बहाना, टेंपो में मिले खाद के कट्टे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society claims stock exhausted
बलदेव। सहकारी समिति पर खाद खत्म होने का बहाना, वही टेंपों में मिले खाद के कट्टे। मामला क्षेत्र के गांव हथकोली का है। किसानों ने समिति सचिव रामबाबू पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए डीएम से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। घटना का वीडियो भी बना लिया गया है।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है शुक्रवार को खाद लेने सहकारी समिति पहुंचे थे। सचिव ने खाद खत्म होने की बात कही और कहा, खाद की गाड़ी आने पर खाद मिलेगी। सोमवार दोपहर 12 बजे समिति बंद थी। इस बीच कुछ अंजान व्यक्ति टेंपो में करीब 10-12 कट्टे खाद ले जाते दिखाई दिए। यह देख किसान एकत्र हो गए हैं। हंगामा किया। इससे टेंपो में मौजूद लोग सकपका गए और वाहन लेकर निकल गए। किसानों ने वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

किसान भोलू सिकरवार ने बताया दो दिन पूर्व समिति पर खाद लेने गए थे, सचिव ने खाद उपलब्ध नहीं होने की कही थी। सोमवार को समिति बंद होने पर भी टेंपो में खाद के कट्टे लदते देख संदेह हुआ। हंगामा किया। समिति पर खाद नहीं है तो टेंपो में लदी खाद कहां से आई। किसान अजीत सिंह ने कहा किसानों के लिए खाद उपलब्ध नहीं है और कालाबाजारी के लिए खाद उपलब्ध हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान महिपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, नाहर सिंह, कौशल, विजेंद्र सिंह, रॉबिन सिंह, शिवशंकर तोमर आदि ने जिलाधिकारी से सहकारी समिति में खाद के वितरण व सचिव की अनियमितताओं की जांच कराकर कार्रवाई करने, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed