फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Controversy over going to wedding ceremony, woman hanged

Mathura News: लग्न समारोह में जाने पर विवाद, फंदे पर लटकी महिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Controversy over going to wedding ceremony, woman hanged
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के गांव गड़ाया में शुक्रवार शाम दंपती में लग्न समारोह में जाने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी आधी रात को फंदे पर लटक गई। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के मायके वालों ने सास, पति और चचिया ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जागृति (24) पुत्री डालचंद निवासी दामोदरपुरा, सदर बाजार की तीन साल पहले सोनू निवासी गड़ाया, फरह के साथ शादी हुई थी। पुलिस छानबीन में सामने आया कि शुक्रवार शाम गांव में ही एक घर में लग्न समारोह था। सोनू व उसके परिवार वाले उसमें जाने को तैयार हुए। जागृति ने सोनू को जाने से मना कर दिया। कहा, समारोह में जाकर नशेबाजी करेगा और फिर घर में कलह करेगा। सोनू ने विरोध किया तो जागृति अपने मायके जाने की जिद करने लगी। दोनों के बीच इसे लेकर कलह हो गई। सोनू ने पत्नी की पिटाई लगा दी। सिर में एक डंडा भी मार दिया, जिससे उसके खून निकल आया।
विज्ञापन

इसके बाद जागृति कमरे में चली गई। इधर, चुपके से सोनू शादी में चला गया। जागृति के पास परिवार की एक किशोरी सो रही थी। उसने रात में किशोरी को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह फांसी के फंदे पर लटक गई। सुबह जगार होने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। इधर, मायके वाले भी आ गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शाम को परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायके वालों ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
मृतक के पिता डालचंद व अन्य मायके वालों ने आरोप लगाया कि सोनू शराब का सेवन करता था। इसके कारण बेटी से आए दिन कलह करता रहता था। साथ ही अतिरिक्त दहेज की भी मांग करता था। सोनू का चाचा और उसकी मां इसमें सहभागी थी। वह भी बेटी का उत्पीड़न करते थे। आरोप है कि बेटी की हत्या करने के बाद शव को फांसी के फंदे पर आत्महत्या दर्शाने के लिए लटकाया गया है।

वर्जन
तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास और चचिया ससुर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शव परिवार वालों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
- कमलेश सिंह, इंस्पेक्टर फरह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed