फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Continuous rising temperature, troubling people

Mathura News: लगातार बढ़ रहा तापमान, लोगाें को कर रहा परेशान

Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Mon, 22 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Continuous rising temperature, troubling people
मथुरा। धूप का मिजाज लगातार गर्म होता जा रहा है। इससे तापमान लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी तापमान बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंच गया। गर्म हवाएं भी अब झुलसाने लगी हैं। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जैसे-जैसे मई अपने अंत की ओर है। वैसे-वैसे गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है। धूप के तेवर भी लगातार तीखे हो रहे हैं। धूप के कारण हवाएं भी काफी गर्म चल रही है। रविवार को भी यही हाल रहा। सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होती गई। गर्म हवाएं चलने लगीं तो लोगों ने घरों से बाहर निकलने में परहेज किया। आवश्यक होने पर निकले भी तो सिर व चेहरे को ढक कर ही निकले।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के बाद ही तापमान बढ़कर 45 डिग्री पर पहुंच गया। बाजारों में ग्राहक कम दिखाई दिए। दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। दिन का तापमान बढ़ने के साथ ही रात का भी तापमान बढ़ गया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को भी तापमान के बढ़ने के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार को तापमान 46 पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article