फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Contenders gathered for nomination papers, 402 pamphlets were sold

Mathura News: नामांकन पत्र के लिए उमड़े दावेदार, 402 पर्चे बिके

Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Thu, 13 Apr 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Contenders gathered for nomination papers, 402 pamphlets were sold
मथुरा। निकाय चुनाव की प्रक्रिया के दूसरे दिन भी कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ, लेकिन खरीदने वालों की भीड़ उमड़ी। कलेक्ट्रेट सहित तहसील स्तर पर 402 नामांकन पत्र खरीदे गए। इनमें नगर निगम के लिए 187 और अन्य निकायों के लिए 215 नामांकन पत्र शामिल रहे। नगर निगम के लिए नामांकन पत्रों का आंकड़ा देखे तो महापौर के लिए 6 और पार्षद के लिए 181 नामांकन पत्र खरीदे गए। जबकि छाता तहसील अंतर्गत जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां के अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्रों की खरीद हुई है, जबकि यहां सदस्य पद के लिए 9 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इसी प्रकार छाता नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य पद के लिए सात, चौमुहां नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कोई दावेदार नहीं आया, जबकि सदस्य पद के लिए 10 नामांकन पत्र खरीदे गए। नंदगांव नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 11 और सदस्य पद के लिए सात नामांकन खरीदे। सदर तहसील की फरह नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए 5 और सदस्य पद के लिए 6 नामांकन पत्र खरीदे। महावन तहसील अंतर्गत बलदेव नगर पंचायत में अध्यक्ष के 7 और सदस्य के 7, महावन नगर पंचायत में अध्यक्ष के 11 और सदस्य के 13, गोकुल नगर पंचायत में अध्यक्ष के 1 और सदस्य के तीन नामांकन पत्र खरीदे। मांट तहसील अंतर्गत राया नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नहीं खरीदा गया, जबकि सदस्य पद के 9, बाजना नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए 5 नामांकन पत्रों की खरीद हुई। गोवर्धन तहसील की गोवर्धन नगर पंचायत में अध्यक्ष के 15 और सदस्य के 28, राधाकुंड नगर पंचायत में अध्यक्ष के 4 और सदस्य के 7, सौंख नगर पंचायत में अध्यक्ष का एक और सदस्य के 14 तथा बरसाना नगर पंचायत में अध्यक्ष और सदस्य पद के 5-5 नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन



एनओसी के लिए नगर निगम में उमड़ रही भीड़
निकाय चुनाव में विभिन्न दलों या फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने की दावेदार जता रहे लोगों की भीड़ नगर निगम कार्यालय में उमड़ रही है। ये लोग चुनाव लड़ने के लिए एनओसी के लिए लोग आवेदन कर रहे हैं। इस दौरान बकाया टैक्स भी जमा कर रहे हैं। चालू वित्तीय वर्ष का टैक्स भी जमा कराए जाने पर लोगों ने आपत्ति भी जताई है। बुधवार को बिजली, जल और गृहकर आदि के लिए एनओसी मांगने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed