{"_id":"68a4c31ea34aedf8820189ec","slug":"container-carrying-batteries-caught-fire-in-noida-fire-brigade-brought-it-under-control-mathura-news-c-369-1-mt11008-134513-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नोएडा बैटरी लेकर जा रहे कंटेनर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नोएडा बैटरी लेकर जा रहे कंटेनर में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
विज्ञापन
मथुरा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेंगलुरु से नोएडा बैटरी लेकर जा रहे कंटेनर में अचानक आग लग गई। कंटेनर से धुआं उठने पर चालक-हेल्पर को जानकारी हुई तो कंटेनर को रोककर दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
कंटेनर के चालक शौकीन ने बताया कि वह शुक्रवार को बेंगलुरु से बैटरी लेकर नोएडा के लिए चले थे। मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे राजमार्ग के मंडी चौराहे के पास जैसे ही पहुंचे, तो कंटेनर से धुंआ निकलने की जानकारी एक बाइक सवार युवक ने दी। चालक ने तुरंत ही कंटेनर को सड़क किनारे खड़ा किया और कूद गया। चालक ने दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।
दमकल के अधिकारी किशन सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। आग इतनी तेज थी कि तीन गाड़ी पानी फेंककर आग पर काबू पाया गया। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर में रखी बैटरी में लीथियम भरा होने से इनके गत्ते में आग लग गई। बीआर रोड लाइंस कंपनी के मालिक सलीम ने बताया कि कंटेनर में करीब 5000 बैंटरियां भरी थीं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये होगी।