फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Container carrying 275 kg ganja and driver caught

Mathura News: 275 किलो गांजा ले जाता कंटेनर और चालक पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Container carrying 275 kg ganja and driver caught
मथुरा। बरामद गांजे को बोरियों में भरते पुलिसकर्मी। - फोटो : mathura
मथुरा। आगरा एएनटीएफ और हाईवे पुलिस ने ओडिशा से आगरा की ओर जा रहे कंटेनर से 275 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर पुलिस को गच्चा देकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम हाईवे थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह, आगरा एएनटीएफ टीम प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा को सूचना मिली कि हाईवे से बड़ी मात्रा में गांजा निकलने वाला है। सूचना पर एएनटीएफ और हाईवे पुलिस ने संयुक्त रूप से बसेरा रेस्टोरेंट के पास चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग को कुछ देर ही हुई थी कि दिल्ली से आगरा की ओर जाते एक कंटेनर को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने कंटेनर को भगा दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पीछा करके कुछ दूरी पर जाकर कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर रुकते ही उसमें से दो तस्कर निकल कर भाग गए, जबकि चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में कंटेनर के अंदर प्लास्टिक की थैलियों और बोरों में गांजा भरा हुआ था। पुलिस ने उसे तोला तो 275 किलोग्राम गांजा निकला। पूछताछ में कंटेनर चालक ने अपना नाम हाथरस के गांव कुरसंडा निवासी हरीश बताया। चालक ने बताया वह ओडिशा से लेकर आया था। मथुरा, आगरा के साथ हरियाणा के मानेसर भी सप्लाई करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed