फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Construction of platform of Shri banke bihari temple vrindavan

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में विशेषज्ञों की देखरेख में चल रहा मंदिर चबूतरे की मरम्मत का कार्य

Sat, 19 Feb 2022 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Feb 2022 12:16 AM IST
सार

दो दिन पूर्व ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास चबूतरे के कुछ पत्थर धंस गए थे। शुक्रवार को पत्थर के फर्श को हटाकर मरम्मत कार्य शुरू हुआ। 

विज्ञापन
Construction of platform of Shri banke bihari temple vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में हो रहा चबूतरे की मरम्मत का कार्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के चबूतरे की मरम्मत का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। चूहों के बिल व भूमिगत नाली से पानी के रिसाव के कारण चबूतरा धंस गया था। मंदिर प्रबंध द्वारा कुशल विशेषज्ञों की देखरेख और मार्गदर्शन में चबूतरे की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो चबूतरे का नवनिर्माण भी कराया जाएगा। यह फैसला मंदिर प्रबंधन अधिकारियों के दिशानिर्देश के बाद ही लेगा, इसके लिए आईआईटी के इंजीनियरों की मदद भी ली जाएगी। 

विज्ञापन


दो दिन पूर्व ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गेट नंबर एक के पास चबूतरे के कुछ पत्थर धंस गए थे। मंदिर के प्रबंधन के कर्मचारियों ने चबूतरे के पत्थरों को हटवाकर देखा तो जमीन में दो फुट गहरे गड्ढे थे। इसके बाद प्रबंधन ने फर्श की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। शुक्रवार को पत्थर के फर्श को हटाकर कार्य शुरू हुआ। वर्तमान में फर्श के नीचे लाल पत्थर का एक और फर्श निकला है। यह फर्श बहुत मजबूत स्थिति में बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि चूहों के बिल बनाए जाने के कारण मंदिर के चौक से बाहर की ओर आने वाली भूमिगत पत्थर की नाली अवरुद्ध हो गई थी। इस कारण मंदिर की धुलाई और बारिश का पानी रिसता चला गया और जगह-जगह दरारें आ गईं और मिट्टी बैठ गई। विशेषज्ञ संजीव बजाज के मार्गदर्शन में नई नाली का निर्माण कराकर फर्श का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कमी रहती है तो आईआईटी के सिविल इंजीनियरों की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed