फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Constable and his brother sent to jail for truck theft

Mathura News: ट्रक चोरी में सिपाही और उसके भाई को भेजा जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
Constable and his brother sent to jail for truck theft
मथुरा। महावन पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में सिपाही और उसके भाई को बुधवार को गिरफ्तार किया। दोनों भाइयों ने पहले तो ट्रक चोरी किया इसके बाद पुलिस को गुमराह किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आगरा के कागारौल स्थित गांव रिठारी कटरा निवासी नवल ने 15 नवंबर को महावन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह अलीगढ़ से लौट रहा था। महावन थाना क्षेत्र स्थित गोकुल बैराज के पास उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसने अपने 18 टायरा ट्रक को खड़ा किया और चिकित्सक को दिखाने चला गया। हॉस्पिटल से लौटा तो ट्रक अपने स्थान से गायब था। इसकी महावन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

महावन पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की तो ट्रक चोरी में नवल और वृंदावन स्थित श्रीबांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में तैनात उसके सिपाही भाई कृष्ण पाल दोषी मिला। पुलिस ने दोनों को बुधवार को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिपाही कृष्णपाल पहले पीएसी में था। कुछ समय पूर्व ही वह नागरिक सिविल पुलिस में आया। अलीगढ़ में तैनात है और बांकेबिहारी मंदिर की सुरक्षा में उसकी ड्यूटी लगी है। सिपाही और उसके भाई ने ट्रक चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed