{"_id":"63d3cb7b8bfa8e32707b7aee","slug":"conspiracy-to-hurt-sanatan-dharma-by-defaming-dhirendra-barsana-news-mtr5275111129-2023-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: धीरेंद्र को बदनाम कर सनातन धर्म पर चोट करने का षड्यंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: धीरेंद्र को बदनाम कर सनातन धर्म पर चोट करने का षड्यंत्र
विज्ञापन
फोटो-66
धीरेंद्र को बदनाम कर सनातन धर्म पर चोट करने का षड्यंत्र
बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने दूरभाष पर लिया संत विनोद बाबा का आशीर्वाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बरसाना (मथुरा)। देश-विदेश में चर्चित बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा महाराज से दूरभाष पर वार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। काफी देर तक चली बातचीत में धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी बात रखी वहीं महाराजजी उनकी बातों से सहमत नजर आए।
संत विनोद बाबा ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री सदैव मर्यादा के दायरे में रह कर धार्मिक कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धाम के श्रीबालाजी महाराज के कृपापात्र धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री सरलता के साथ बालाजी महाराज के भक्तों की सेवा कर अपने कर्तव्य का पालन कर रहें। कुछ तत्व धीरेंद्र शास्त्री पर अनर्गल आरोप लगा कर हिंदू धर्म को कमजोर करना चाहते है, हमारी श्रीजी ऐसे तत्वों को कभी कामयाब नहीं होने देंगी। विदित रहे धीरेंद्र शास्त्री 5 मई को प्रियाकांत जू मंदिर के महंत देवकी नंदन ठाकुर के साथ प्रियाकुंड स्थित कुटिया पर पहुंच कर विनोद बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया था।