फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conmen Steal Jewelry from Woman Returning

Mathura News: दवा लेकर लौट रही महिला से टप्पेबाज ले गए जेवरात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Conmen Steal Jewelry from Woman Returning
चौमुहां। वृंदावन के कृपालु चिकित्सालय से दवा लेकर लौट रही एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। आरोपियों ने महिला को अपनी बातों में फंसाया और संदिग्ध वस्तु महिला को दे दी। इसके बाद सोने के आभूषण लेकर भाग गए। पीड़िता के पति ने थाना जैंत में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गोवर्धन के नीमगांव निवासी मंजू पत्नी लक्ष्मण सिंह मंगलवार को दवा लेने वृंदावन स्थित कृपालु चिकित्सालय आई थीं। वापस अपने गांव जाने के लिए टेंपो में सवार हुईं। टेंपो में दो युवक भी सवार थे। रास्ते भर महिला को अपनी बातों के जाल में उलझाते रहे। शातिरों ने महिला को उसकी बीमारी का पक्का समाधान बताने का झांसा दिया, जिससे महिला उन पर भरोसा कर बैठी।
विज्ञापन

जब महिला छटीकरा चौराहे पर उतरकर राल-छटीकरा कट की ओर जाने के लिए दूसरे टेंपो का इंतजार करने लगी, तभी दोनों युवकों ने उन्हें घेर लिया। महिला के हाथ में कोई संदिग्ध सामान थमा दिया, जिसे पकड़ते ही महिला अचेत होने लगी। इसके बाद आरोपी महिले के गले से मंगलसूत्र और अन्य आभूषण लेकर भाग गए। होश में आने पर महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति ने पुलिस को तहरीर दी। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed