{"_id":"688bafaa87bda85daf0d1e81","slug":"congress-will-raise-the-voice-of-advocates-in-delhi-mathura-news-c-369-1-mt11002-133587-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दिल्ली में अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दिल्ली में अधिवक्ताओं की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस
विज्ञापन
मथुरा। आंदोलन को लेकर हुई बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते जिलाध्यक्ष।
- फोटो : mathura
मथुरा। अधिवक्ताओं पर होने वाले अत्याचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी दो अगस्त को दिल्ली में आंदोलन करेगी। जिले से इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी भाग लेंगे। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत ऑफिस में संगठन के पदाधिकारियों ने इसकी रणनीति बनाई।
बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि अधिवक्ताओं पर हो रहे अत्याचार, शोषण व अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने को लेकर दो अगस्त को दिल्ली में पार्टी आंदोलन करेगी। इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विधि विभाग नितिन मिश्रा एडवोकेट, अशरफ खान, डॉ. धर्मेंद्र ने भी बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित किया।
इस दौरान बार के पूर्व सचिव राजकुमार उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, भारत जैन, अर्पित सक्सेना, प्रवीण भास्कर, नरेश पाल जसावत, पूजा वर्मा, ओमप्रकाश सिंह, जयप्रकाश सिंह, मोहर सिंह, लवी गौतम, नीलम प्रजापति आदि मौजूद रहे। संचालन विधि विभाग के जिलाध्यक्ष रवि कुमार एडवोकेट ने किया।