फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress State President Ajay Rai arrives in Govardhan

Mathura News: गोवर्धन पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, परिक्रमा लगाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Congress State President Ajay Rai arrives in Govardhan
गिरिराज जी की परिक्रमा लगाते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।
गोवर्धन। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शनिवार देर रात गोवर्धन पहुंचे। उनके आगमन पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
विज्ञापन

गोवर्धन पहुंचने के बाद अजय राय ने दानघाटी मंदिर में गिरिराज महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे कीर्तन मंडली और समर्थकों के साथ गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा के लिए रवाना हुए। परिक्रमा के दौरान जतीपुरा में केशव देव, माधव चौधरी, संजय सिंह और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अजय राय ने परिक्रमा मार्ग पर चल रहे भंडारे में श्रद्धालुओं को अपने प्रसाद वितरित किया और संवाद कर उनका हालचाल जाना।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर, दीपक, विशाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान अजय राय गिरिराज महाराज की भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed