फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress Seva Dal stages protest, clashes with police

Mathura News: कांग्रेस सेवादल का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress Seva Dal stages protest, clashes with police
होली गेट चौराहा पर प्रदर्शन करते सेवादल के कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। संवाद
मथुरा। यूजीसी के नए नियम के विरोध में बृहस्पतिवार को महानगर कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों ने होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं की प्रधानमंत्री के प्रतीकात्मक पुतला दहन करने को लेकर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस की कड़ी व्यवस्था के चलते कार्यकर्ता पुतला दहन नहीं कर पाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष दीपक पाठक के नेतृत्व में होलीगेट स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से वे प्रधानमंत्री का पुतला लेकर होलीगेट के लिए चले। कार्यकर्ता होली गेट पर पुतला दहन करते, इससे पहले ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने पुतला छीन लिया। पुतला छीनने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। प्रदेश सचिव प्रकाश पंडित ने कहा कि यूजीसी के फैसले सीधे तौर पर छात्रों, युवाओं और शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने वाले हैं। दीपक पाठक ने कहा कि जनविरोधी निर्णयों का पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस दौरान पूरन सिंह, देवेंद्र चतुर्वेदी, लल्ला, कमल शर्मा और राजू फारूखी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed