फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   congress rally in mathura

चार घंटे देरी से आई कांग्रेस की यात्रा

Tue, 27 Sep 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 27 Sep 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
congress rally in mathura
कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल यात्रा
कांग्रेस की ‘27 साल, यूपी बेहाल यात्रा’ ने जिले में अपने समर्थकों को घंटाें इंतजार कराया। समय से करीब चार घंटे देरी से आई यात्रा का जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वागत करने को तैयार खडे़ कांग्रेसी इंतजार ही करते रहे। यात्रा ने दोपहर 12 बजे के दिए गए समय के बजाय शाम को करीब चार बजे जिले के कोसीकलां से कोटवन बार्डर पर प्रवेश किया। इसके बाद मथुरा में भी करीब आठ बजे ही पहुंच सकी। इस दौरान शहर में यात्रा का इंतजार करके जाने वाले कांग्रेसियों को रोकने के लिए रागिनी का सहारा लेना पड़ा। 
विज्ञापन


‘27 साल, यूपी बेहाल यात्रा’ को सोमवार को जिले के कोसीकलां स्थित कोटवन बॉर्डर पर दोपहर में 12 बजे प्रवेश करना था। इसके बाद स्थान-स्थान पर यात्रा का स्वागत होने के बाद वृंदावन होते हुए एक्सप्रेस वे फिर राया कट से उतरने के बाद यमुनापार होते हुए जुबली पार्क में सभा में तब्दील होना था। यात्रा का स्वागत करने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दोपहर में ही कोटवन बॉर्डर पर पहुंच गए। यहां वह यात्रा का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

बार-बार यात्रा में चल रहे वरिष्ठ नेताओं को लोकेशन लेने के लिए फोन मिलाते रहे। इसके बाद शाम करीब चार बजे यात्रा कोटवन बॉर्डर पहुंची। दूसरी ओर शहर में जुबली पार्क में वरिष्ठ नेताओं का भाषण सुनने के लिए कांग्रेसी करीब तीन बजे ही एकत्रित हो गए। उनका इंतजार यात्रा के लेट होने के कारण लंबा होता रहा। कांग्रेसी यात्रा करीब आठ बजे शहर में आई। इसके बाद स्थान-स्थान पर कांग्रेसियों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रा जुबली पार्क पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रागिनी का लिया सहारा
कांग्रेसी यात्रा का इंतजार करते-करते थक गए कांग्रेसी जब शाम को उठकर जाने लगे तब वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को उन्हें रोकने लिए रागिनी का सहारा लेना पड़ा। जैसे ही कलाकारों ने रागिनी गाना शुरू किया। भीड़ में उत्साह का संचार हुआ और भीड़ वापस पंडाल में लौटने लगी। 

बस से नीचे नहीं उतरे आजाद
 प्रदेश में निकाली जा रही कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा सोमवार शाम जिले में पहुंची यहां जगह-जगह यात्रा में आए नेताओं का स्वागत हुआ। लेकिन वरिष्ठ नेताओें के एसी बस से उतरकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार न करने से कार्यकर्ता निराश हुए।
तय कार्यक्रम से चार घंटे देरी से शाम 7:30 बजे वृंदावन के परशुराम पार्क पर पहुंची कांग्रेस की यात्रा में शामिल उत्तर प्रदेश के कांग्रेस प्रभारी राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद ने बस से उतरना भी मुनासिब नहीं समझा। कार्यकर्ता घंटों नेताओं का इंतजार करते रहे। प्रमोद तिवारी ही परशुराम पार्क पर उतरे और विधायक प्रदीप माथुर के साथ भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजन किया। 


कोसी में भी सांसद प्रमोद तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। यात्रा के स्वागत के लिए सुबह 10 बजे से ही कांग्रेस कार्यकर्ता मंडी समिति में जुटने शुरू हो गए थे। यात्रा शाम चार बजे कोसी पहुंची। कार्यकर्ताओं को उस समय मायूसी हाथ लगी जब बस में सवार पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाव नबी आजाद, पीएल पूनिया, सतीश सिंह, सांसद प्रमोद तिवारी बस से उतरने में आनाकानी करने लगे। बाद में कार्यकर्ताओं का आक्रोश देख सांसद प्रमोद तिवारी ने नीचे उतरकर मंडी परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उमेश पंडित, शीशपाल सिंह रावत, महेश महावर, दिनेश दीक्षित, भगवत वर्मा, सुनील जैन आदि ने स्वागत किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed