फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress Protests Privatization of Electricity Corporation

Mathura News: विद्युत निगम के निजीकरण के विरोध में उतरी कांग्रेस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Congress Protests Privatization of Electricity Corporation
मथुरा। कांग्रेसियों ने विद्युत निगम के निजीकरण, स्मार्ट मीटर के कारण लोगों को आ रही परेशानी समेत अन्य समस्याओं को लेकर बुधवार को कैंट बिजलीघर पर विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन निगम के मुख्य अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि भाजपा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के साथ स्मार्ट मीटर योजना लागू कर रही है। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्यूबवेलों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। कहा कि सरकार ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था, स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं से अधिक बिल वसूला जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने ज्ञापन में सरकार से मांग की कि विद्युत निगम का निजीकरण रोका जाए, ट्यूबवेलों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति दी जाए, जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाई। इस दौरान ललिता देवी, रूपा लवानिया, भगवान देवी, अर्पित जादौन, अनाम धन्य तिवारी, कासन रिजवी, रवि वाल्मीकि, गौरी शंकर यादव, अप्रतिम सक्सेना, मनोज गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed