फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Congress leaders meeting with party worker for make new committee

Mathura News: संगठन को धार देने में जुटी कांग्रेस, कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, जल्द घोषित होगी नई कमेटी

Sat, 04 Jan 2025 02:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस पार्टी ने प्रयास तेज कर दिए हैं। पार्टी की ओर से कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी को लेकर राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मंथन किया।

विज्ञापन
Congress leaders meeting with party worker for make new committee
कांग्रेस कार्यालय पर मंथन करते पदाधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई कमेटी के गठन के लिए कांग्रेस ने कमर कस ली है। शुक्रवार को होलीगेट स्थित कार्यालय पर करीब दो सौ कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई। दिनभर चले मंथन में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


भंग कर दी थीं सभी कमेटी
पिछले दिनों कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तर प्रदेश में पार्टी की सभी कमेटियों को भंग कर दिया था। इसको लेकर पार्टी ने अब नई कमेटी गठन की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने ब्रज क्षेत्र में राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम को नई कमेटी गठन की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ मंथन किया। मौजूदा अध्यक्ष के अलावा कई ऐसे कार्यकर्ता भी हैं, जो अध्यक्ष बनने की दौड़ में बताए जा रहे हैं। ऐसे में उन्होंने घंटों तक चली बैठक में आगे की दिशा की है।
विज्ञापन


तौकीर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों की जड़ों तक मौजूद है और अब यह मौका है कि हम संगठन को और मजबूती से खड़ा करेंगे। जल्दी ही नई कमेटी का गठन होगा। इस दौरान राजेश राज जीवन, परवेज अहमद चौधरी भगवान सिंह वर्मा, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, विनोद चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राजकुमार रावत समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed