फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress leader Mukesh Dhangar's social media account hacked

Mathura News: कांग्रेस नेता मुकेश धनगर के सोशल मीडिया अकाउंट हैक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Congress leader Mukesh Dhangar's social media account hacked
मथुरा। कांग्रेस-सपा गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे मुकेश धनगर के सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिए गए हैं। उन्होंने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दो लोगों पर शक जताया है।
विज्ञापन

मुकेश के अनुसार उनकी फेसबुक आईडी, पेज और एक्स, इंस्टा अकाउंट हैक किए गए हैं। दो लोगों ने चुनाव के समय में उनके सोशल मीडिया अकाउंट को संचालित किया है। उन्हीं पर शक है। मुकेश धनगर निवासी जनकपुरी महोली रोड ने बताया कि पिछले माह हुए लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने अपना फेसबुक अकाउंट और मेल आईडी का पासवर्ड अपनी टीम के दो साथियों को दिया था। चुनाव से संबंधित प्रचार-प्रसार को वह प्रसारित करते थे।
विज्ञापन

शनिवार शाम तक उन्होंने अपने अकाउंट खोले थे। इसके बाद में वह नहीं खुल रहे हैं। मेल आईडी भी नहीं खुल रही है। शहर कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर रवि त्यागी ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed