फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Congress District President angry on not getting information about arrival of State President

Mathura News: प्रदेश अध्यक्ष के आने की सूचना नहीं मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष नाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Congress District President angry on not getting information about arrival of State President
मथुरा। प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण का विरोध कर रहे सेवायतों को समर्थन देने वृंदावन आए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के दौरे की सूचना नहीं देने पर जिलाध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष पर गुटबाजी को हवा देने का आरोप लगाया है। जिलाध्यक्ष के इस बयान से पार्टी के अंदर सियासत गरमा गई है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण का लगातार विरोध कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उनका समर्थन कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सेवायतों से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम और पूर्व विधायक प्रदीप माथुर समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे, लेकिन जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर को प्रदेश अध्यक्ष के इस अधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी ही नहीं दी गई।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना है कि आलाकमान का कोई भी पदाधिकारी कहीं आता है तो वहां के जिलाध्यक्ष को अधिकारिक सूचना दी जाती है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष ने वृंदावन आने की कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पर गुटबाजी को हवा देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के सभी पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष के दौरे की जानकारी थी। आसपास के जिले के पदाधिकारी भी मौजूद थे। आलाकमान के किसी भी पदाधिकारी का कहीं दौरा होता है तो पूरे प्रदेश को पता होता है, लेकिन जिलाध्यक्ष ऐसा क्यों कह रहे हैं यह उनका नजरिया है।

-यतेंद्र मुकद्दम, महानगर अध्यक्ष, कांग्रेस
---
उनके कार्यालय से इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई थी। वह इसलिए कि कहीं प्रशासन उन्हें रास्ते में न रोक ले। बड़े पदाधिकारियों के आने का न्योता नहीं दिया जाता है। मुझे भी बृहस्पतिवार दोपहर को अचानक प्रदेश अध्यक्ष के आने की जानकारी मिली थी और मैं उनके साथ वृंदावन पहुंचा।
-प्रदीप मथुर, वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed