{"_id":"57e180c24f1c1b4f1da8298e","slug":"confrence-of-election-commision","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी कर लें, अब चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी कर लें, अब चुनाव में ज्यादा वक्त नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इलेक्शन में कोई ज्यादा वक्त नहीं है। लिहाजा सभी तैयारियां कर ली जाएं। डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही चुनाव के संबंध में की जाने वाली तैयारियों पर समीक्षा की।
एनआईसी में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने डीएम नितिन बंसल और एसएसपी बबलू कुमार से जनपद की स्थिति के बारे में जाना। इस दौरान जनपद में चुनावी दृष्टि से बनाए गए 34 जोनल, 205 सेक्टर की जानकारी दी गई। इसके अलावा 1,881 पोलिंग बूथ और 1,096 सेंटर पर किए जा रहे प्रबंध से भी अवगत कराया गया।
डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने निर्देशित किया कि बूथ पर मतदाता और कर्मचारियों की सुविधाओं को ध्यान रखते हुए काम पूर्ण करा लिए जाएं। पूर्व चुनावों को ध्यान रखते हुए अधिकतम मतदान कराए जाने के प्रयास किए जाए। मतदाताओं को किसी प्रकार का डर है तो उसका निराकरण किया जाए।
विज्ञापन
15 सितंबर से शुरू हुए निर्वाचन नामावली के पुनरीक्षण की भी जानकारी की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुधीर सक्सैना भी मौजूद रहे।