फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Confectioner's mistake: 400 guests and baraatis fell sick after eating Rasmalai CMO enquired

हलवाई की गलती: रसमलाई खाने से 400 घराती और बराती बीमार, सीएमओ ने जाना लोगों का हाल; बताई असली वजह

Tue, 10 Dec 2024 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 10 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

शादी समारोह में रसमलाई खाने से  400 घराती और बराती बीमार हो गए। घर-घर चारपाईं बिछीं हुई हैं। वहीं इनका हाल जानने के लिए सीएमओ पहुंचे। उन्होंने बताया इस सब में हलवाई की गलती है। 

 

विज्ञापन
Confectioner's mistake: 400 guests and baraatis fell sick after eating Rasmalai CMO enquired
लोगों से बात करते सीएमओ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के मांट में शादी में रसमलाई खाने से बीमार हुए घराती और बराती मामले में सीएमओ चिकित्सकों की टीम के साथ गांव जाबरा पहुंचे। सभी मरीजों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही हलवाई के ख़िलाफ़ कार्रवाई की बात कही है। 
विज्ञापन





मांट के गांव जाबरा से राया में शादी में रसमलाई खाने से हुए बीमार में मंगलवार को सीएमओ एके वर्मा चिकित्सकों की टीम लेकर गांव पहुंचे। घर में रहकर इलाज कराने वालो को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। सीएमओ ने बताया कि हलवाई और दूध वाले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो, इसके लिए वह डीएम को पत्र भेजेंगे। सभी को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें गांव जाबरा निवासी केवल सिंह की बेटी हेमलता की शादी बाघई निवासी सुमित और दूसरी बेटी प्रेमलता को शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ एक गार्डन में 6 दिसंबर को हुई। इसमें 400 से अधिक घरातियों-बरातियों की रसमलाई खाने से दूसरे दिन तबीयत बिगड़ गई। पिता केवल सिंह ने बताया कि दावत की रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस की हालत गंभीर बनी हुई है। दूल्हा नेपाल सिंह के जीजा अमित चौधरी निवासी सरकोरिया थाना गौड़ा जनपद अलीगढ़ ने बताया की उनकी भी रसमलाई खाने से तबीयत बिगड़ी है। उन्होंने इस बारे में रिश्तेदारों से बात की है और हलवाई से भी बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed