फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   condition of dilapidated roads in Rukmini Vihar Colony improve

Mathura News: रुक्मिणी विहार काॅलोनी में जर्जर सड़कों की सुधरेगी दशा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
condition of dilapidated roads in Rukmini Vihar Colony improve
वृंदावन। नगर निगम ने मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित रुक्मिणी विहार काॅलोनी को हस्तांतरण में लेने से पहले सर्वे कर सुधार कार्य के लिए प्रस्ताव तैयार किए हैं। सड़क, पार्क, एमआरएफ, सीवेज, ड्रेनेज सहित अन्य कार्यों की सुधार कार्य के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन

एमवीडीए ने वर्ष 2007 में 183 एकड़ भूमि में रुक्मिणी विहार कॉलोनी विकसित की। इसमें तीन सेक्टर में 60 प्रतिशत मकान बने हैं। इनमें बड़ी संख्या में गेस्ट हाउस, होटल एवं बहुमंजिला इमारतें हैं। एमवीडीए की नगर में विकसित की गई दो अन्य काॅलोनी कैलाश नगर एवं चैतन्य विहार को एमवीडीए ने नगर निगम को सौंपने के बाद अब तीसरी कॉलोनी रुक्मिणी विहार को भी हस्तानांतरित करने की तैयारी तेज कर दी है। यह काॅलोनी नगर निगम के 2021 में हुए नवीन परिसीमन शामिल की थी। पांच साल के बाद निगम और एमवीडीए ने कॉलोनी को हस्तगत करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
विज्ञापन

हस्तांतरण की प्रक्रिया के तहत दोनों विभागों के अधिकारियों ने कॉलोनी का सर्वे किया। काॅलोनी में एक दशक से अधिक समय से सुधार कार्य नहीं हुए। इसके कारण टूटी सड़कें, बदहाल पार्क, फुटपाथ, एमआरएफ एवं सीवेज एवं ड्रेनेज सिस्टम की हालत को देखते हुए लगभग 50 करोड़ रुपये के सुधार कार्य संबंधी प्रस्ताव तैयार किए हैं। नगर निगम जल्द ही सुधार कार्य के प्रस्ताव को एमवीडीए के सामने रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed