फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Concentration camp spoke words of wisdom

ध्यान शिविर में बताई ज्ञान की बातें

Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sat, 23 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Concentration camp spoke words of wisdom
ध्यान शिविर में बताई ज्ञान की बातें - फोटो : अमर उजाला
  मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित वात्सल्य ग्राम में आयोजित ध्यान शिविर में युगपुरुष स्वामी परमानंद गिरि महाराज के आशीर्वचन हुए। उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चे की प्रथम गुरु उसकी मां होती है, क्योंकि जब बच्चा जन्म लेता है तो वह अबोध होता है। उसको बोलना, बैठना, खडे़ होना, चलना सब वही सिखाती है। यदि मां सुशील और संस्कारित है तो बच्चा भी सुशील और संस्कारित होगा। साध्वी ऋतंभरा ने ध्यान की बारीकियां बताईं। उन्होंने कहा कि षट्चक्र की साधना करने वाले की एक दिन कुंडलिनी जाग्रत हो ही जाती है। इसके लिए हमें प्रति दिन कम से कम एक घंटा निरंतर अभ्यास की आवश्यकता रहती है। हमें मन पर काबू करना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सत्य के खोजी के लिए ध्यान करना आवश्यक है।
विज्ञापन

इस अवसर पर समविद गुरुकुलम एवं कृष्णा ब्रह्मरतन विद्यामंदिर के बच्चों ने गुरु महिमा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आयोजन में महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरि, संजय भैया, साध्वी साक्षी चेतना, साध्वी शिरोमणि, विभोर प्रकाशम, साध्वी सुहृदया, साध्वी सत्य प्रिया, साध्वी संपूर्णा, स्वामी सत्यशील, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed